अमृतपुर (फर्रुखाबाद): साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

अमृतपुर पुलिस ने अमेयपुर स्थित भोले बाबा मंदिर के पास से साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये आरोपी लोगों को अलग-अलग तरीके से झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
 देवेश पुत्र जबर सिंह (निवासी: चपरा)
 गौतम पुत्र प्रदीप (निवासी: गुडेरा)
 आलोक, पुत्र राजपाल (निवासी: परमपुर)
 अवनीश, पुत्र रामकिशन (निवासी: बथुआ)
पूछताछ और सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने इन चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form