होटल व स्पा सेंटरों पर पुलिस ने की चेकिंग


शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर बच्चों के दुर्व्यापार संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए संचालित 15 दिवसीय ऑपरेशन रक्षा के तहत शनिवार को थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने होटलों व स्पा सेंटरों की चेकिंग की।

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि चेकिंग के दौरान किसी भी होटल व स्पा सेंटर में कोई बच्चा, बालिका रेस्क्यू नहीं हुआ और न ही कोई अवैध गतिविधि संचालित पाई गई। पुलिस टीम ने संचालकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। अभियान में एएचटीयू, विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति एवं मिशन शक्ति टीम शामिल रही। संवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form