कमालगंज। गांव सिंधौली मेंं जमीन के विवाद को लेकर हुई गाली-गलौज के बाद जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। दंपती समेत चार लोगों के चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी
थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी राहुल कुमार ने तहरीर दी कि परिवार के ज्ञानचंद्र से उसका जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ज्ञानचंद्र उसके घर की दीवार पर लघुशंका करने लगा। विरोध करने पर वह व उसके परिजन गाली-गलौज करने लगे।
मना करने पर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई पत्नी स्वाति के साथ भी मारपीट कर दी। ये लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उधर, दूसरे पक्ष से ज्ञानचंद्र ने रामवीर, राहुल, लक्ष्मण व रिंकी के खिलाफ तहरीर दी कि शाम करीब 4:30 बजे इन लोगों ने उसकी नींव की ईंट उखाड़ दी।
पत्नी सत्यवती व पुत्रवधू सुखदेवी ने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।