यूपी: रक्षाबंधन पर बस में सवार हुए ओपी मंत्री राजभर, महिलाओं से लिया मुफ्त सफर का फीडबैक; पूछा हालचाल


रक्षाबंधन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर से अतरौलिया तक बस में सफर कर महिलाओं से मुफ्त यात्रा सुविधा का फीडबैक लिया। उन्होंने यात्रियों की समस्याएं और सुझाव सुने। राजभर ने टिकट भी खरीदा और कुछ समय खड़े होकर यात्रा की। सरकार ने महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा सुविधा दी है।
रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अलग अंदाज में नजर आए। महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस यात्रा सुविधा का जायजा लेने के लिए वह खुद बस में सवार हुए और आम यात्रियों के बीच सफर किया। राजभर ने अंबेडकरनगर से अतरौलिया तक बस यात्रा की।
यात्रा के दौरान उन्होंने महिला यात्रियों से सीधे बातचीत कर मुफ्त बस यात्रा योजना की जमीनी हकीकत जानी। राजभर ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें इस सुविधा का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। साथ ही बसों में उपलब्ध सुविधाओं और यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर भी फीडबैक लिया।
अपने अनुभव और सुझाव भी उनके साथ साझा किए
राजभर ने यह भी जानने की कोशिश की कि रक्षाबंधन के मौके पर मुफ्त यात्रा की सुविधा से महिलाओं को मायके और भाइयों के घर पहुंचने में कितनी मदद मिल रही है। महिला यात्रियों ने यात्रा से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव भी उनके साथ साझा किए।

खास बात यह रही कि मंत्री ने बस में टिकट भी खरीदा और कुछ समय तक खड़े होकर यात्रा करते नजर आए। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो भी चर्चा में रहे। उनका उद्देश्य सरकारी सुविधा का जमीनी स्तर पर आकलन करना और यह सुनिश्चित करना था कि योजना का लाभ यात्रियों तक सही तरीके से पहुंच रहा है।

गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई थी। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का भी निर्णय लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form