सीएम योगी का विश्वविद्यालयों को संदेश: 'कैंपस तक सीमित न रहें, रिसर्च और इनोवेशन समाज तक पहुंचाएं'


नेहा सिंह की रिपोर्ट

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्थापना समारोह में विश्वविद्यालयों को समाज और उद्योग से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रिसर्च और इनोवेशन का लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए और युवाओं को औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना होगा।
गोरखपुर में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पंचम स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालयों को समाज और उद्योग से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल अपने परिसर तक सीमित न रहें और न ही टापू बनकर काम करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों की लैब में होने वाली रिसर्च और इनोवेशन का लाभ कैंपस के बाहर भी दिखाई देना चाहिए। शोध और नवाचार समाज की समस्याओं के समाधान में मददगार बनें और इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करने में उपयोग किए जाएं। इससे शिक्षा और शोध को व्यावहारिक दिशा मिल सकेगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा, इंडस्ट्री, यूनिवर्सिटी और एंटरप्राइज के बीच मजबूत समन्वय से अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है। विश्वविद्यालयों को केवल डिग्री देने वाले संस्थान के बजाय इनोवेशन के केंद्र के रूप में विकसित करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि किसी भी शोध की वास्तविक उपयोगिता तभी है, जब उसका इस्तेमाल आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में हो। विश्वविद्यालयों को ऐसी शिक्षा और शोध व्यवस्था विकसित करनी होगी, जो बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप युवाओं को तैयार कर सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form