समीक्षा मिश्रा ब्यूरो चीफ
राधे श्याम शनिवार रात अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। रात करीब 10 बजे उनका नाती संजय खाना लेकर ट्यूबवेल पहुंचा, जहां उसने अपने बाबा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर मुस्काबाद गांव में शनिवार रात ट्यूबवेल पर सो रहे एक 65 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान राधे श्याम प्रजापति के रूप में हुई है। बताया गया कि वह शनिवार रात अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। रात करीब 10 बजे उनका नाती संजय खाना लेकर ट्यूबवेल पहुंचा, जहां उसने अपने बाबा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर वह चीख पड़ा और दौड़कर घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अत्यधिक रक्तस्राव के कारण राधे श्याम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।