बेड को लेकर बवाल: राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में मारपीट, शीशे तोड़े; विधायक के करीबी आरोपी!


घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। मदनापुर कस्बा निवासी लता नाम की महिला की डायलेसिस हो रही थी। इस बीच बेड को लेकर स्टाफ से कहासुनी हो हो गई।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में बेड को लेकर बवाल हो गया। आरोप है कि तीन गाड़ियों से आए मरीज के परिजनों ने यूनिट में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध में कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले विधायक के करीबी हैं। 
घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। मदनापुर कस्बा निवासी लता नाम की महिला की डायलेसिस हो रही थी। इस बीच बेड को लेकर स्टाफ से कहासुनी हो हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने कॉल करके कुछ लोगों को बुला लिया। तीन गाड़ियों से आए लोगों ने मेडिकल कॉलेज में महिला कर्मचारी समेत स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। डायलिसिस यूनिट के शीशे भी तोड़ दिए
कॉलेज के अंदर घुसकर मारपीट होने से नाराज कर्मचारियों ने ओपीडी में पर्चे बनाना बंद कर विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में अभी कोई तहरीर दी गई है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form