अंबेडकरनगर। जंतर-मंतर पर अनशनरत सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ कथित दुर्व्यवहार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सदर नायब तहसीलदार को सौंपा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर अनशन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।