कार में युवती के साथ दो युवक दुष्कर्म करते रहे जबकि तीसरा कार चलाता रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
कार में बैठाकर 19 वर्षीय युवती से दो युवकों ने गैंगरेप किया। जबकि तीसरा कार चलाता रहा। पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।
स्टेशन पर छोड़कर भागे आरोपी
कोतवाली सदर अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला के मुताबिक मंगलवार को उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर पर थी और वह ललितपुर आई थी। शाम को वह घर वापस पहुंची तब पुत्री घर पर नही मिली। आस-पडोस में जानकारी की तो पता चला कि उसकी पुत्री को गांव का एक युवक अपने साथियों संग उसे कार में बैठाकर ले गए हैं। इस बीच उसने बड़ी बहन के मोबाइल पर काल किया और बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद वह अपने पति को लेकर ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे स्टेशन पर पुत्री मिली। उसने बताया की बादल राजा और सुरेंद्र सेन ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। जबकि तीसरा युवक कार चलाता रहा। आरोपी उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए और जाने से पहले घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने धमकी देकर गए
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
कार में युवती से गैंगरेप होने की शिकायत मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस ने बादल राजा, सुरेंद्र सेन सहित उनके एक साथी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सदर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई। टीम आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।