RMPSU: अगस्त में अलीगढ़ आ सकते हैं पीएम मोदी, यूनिवर्सिटी लोकार्पण की तैयारी, आगमन से पहले तैयारी परखेंगे सीएम


ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अगस्त में पीएम नरेंद्र मोदी अलीगढ़ आ सकते हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों हो सकता है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आरएमपीएसयू परिसर में जारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने आएंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले माह तक एक बार फिर अलीगढ़ आ सकते हैं। इसकी सुगबुगाहट प्रशासनिक खेमे में है। मुख्यमंत्री का आगमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद आने की राह खोलेगा। 
दरअसल मुख्यमंत्री शहर में बने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों करवाना चाहते हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आरएमपीएसयू परिसर में जारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने आएंगे। सब कुछ ठीक मिला तो प्रधानमंत्री का समय लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी
जनपद में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। उस समय इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। विश्वविद्यालय के पहले चरण का निर्माण पूरा और अध्ययन कार्य शुरू हो गया है। इसलिए विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इसका लोकार्पण किया जाना है। यह लोकार्पण भी प्रधानमंत्री के हाथों कराए जाने की योजना है। 
इसी के क्रम में 22 जून को मुख्यमंत्री यहां आए थे और विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने शेष काम 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। वर्तमान में विश्वविद्यालय में सिर्फ फसाड का काम बचा है। संकेत हैं कि यह काम इस माह के अंत तक पूरा कर लिए जाएगा। इधर, स्मार्ट सिटी के तहत शहर में तैयार हुए इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, क्वार्सी ओवरब्रिज व स्मार्ट सिटी के कुछ अन्य प्रोजक्ट भी लोकार्पण के लिए तैयार हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form