कोई दुश्वारी आए तो 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद लें


शाहजहांपुर। अलीजई स्थित नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने छात्राओं से मोबाइल का प्रयोग सावधानी से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंजान व्यक्ति की वॉयस कॉल, वीडियोकॉल आए तो उसका जवाब नहीं दें और नंबर ब्लॉक कर दें। राह चलते कोई छेड़खानी करे तो डरे नहीं और डटकर मुकाबला करने के साथ डॉयल 112 पर सूचना दें। आठ से 10 मिनट में पुलिस मदद करने पहुंचेगी।
लालच में होती है साइबर ठगी, जाल में फंसने से बचें
-साइबर ठगी की अधिकतर घटनाएं लालच के चलते होती हैं। मोबाइल पर आने वाले ऑफर से बचकर रहें। काेई परेशान करे तो तुरंत अपने शिक्षक या परिवार के सदस्य को बताएं।
मोबाइल में कोई ऐसा फोटो नहीं रखें, जो परिवार को नहीं दिखा सकें। एआई का दौर है, ऐसे में कोई भी फोटो का दुरुपयोग कर सकता है। सोशल मीडिया पर भी दोस्त बनाने में सावधानी बरतें।
पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। अगर कोई पुलिसकर्मी रुपये मांग रहा है तो बगैर हिचक उसकी शिकायत अधिकारियों से करें।
--
सवाल-जवाब
प्रश्न : थाने में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए क्या व्यवस्था है-महविश
उत्तर : प्रत्येक थाने में महिलाओं के लिए पिंक बूथ बना है। वहां पर महिला सिपाही ही महिला फरियादी की समस्या सुनती है।
प्रश्न : कई हेल्पलाइन हैं, सबसे कारगर कौन सी है-सुनैना
उत्तर : हर समस्या के लिए अलग हेल्पलाइन है, पर पुलिस 112 डायल करने पर ही तुरंत ही पहुंचती है।
प्रश्न : साइबर अपराध से बचने के लिए क्या करें- हिना
उत्तर : जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी के बहकावे या लालच में बिल्कुल नहीं आएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form