प्रधानमंत्री आवास आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप, सर्वधर्म एकता समिति ने किया विरोध प्रदर्शन


शाहजहांपुर में सर्वधर्म एकता समिति के कार्यकर्ताओं ने डूडा कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को ज्ञापन दिया। आरोप है कि नगरीय प्रधानमंत्री आवास योजना में आवंटन के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। पार्षदों के कहने पर आवास का आवंटन करने का आरोप लगाया। पिछले कई वर्षों से आवास विहीन महिलाएं डूडा कार्यालय में आवास के लिए आवेदन कर चुकी है। आरोप है कि वर्ष 2026 में आवेदन करने वाले लोगों का प्रधानमंत्री आवास का आवंटन हो गया लेकिन पीड़ित महिलाओं का आवेदन के बाद भी आवास का का आवंटन नहीं हुआ। समिति की ओर से चेतावनी की गई कि सात दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करेंगी, साथ ही डूडा कर्मियों को चूड़िया भेंट की जाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नीरा शर्मा, प्रदेश महामंत्री नीलम हांडा, जहीर खां, जसविंदर सिंह, मोहम्मद आविद, ललीता, नीलम, मोहनी, इतवारी, सनी राठौर आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form