पढ़ा-लिखा राजभर समाज अब ओम प्रकाश के साथ नहीं : सीमा


समीक्षा मिश्रा कि रिपोर्टर

अंबेडकरनगर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने बुधवार को अकबरपुर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पढ़ा-लिखा राजभर समाज अब ओमप्रकाश के साथ नहीं है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।
सीमा राजभर ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सोशल मीडिया मंच ''एक्स'' पर किए जाने वाले पोस्ट भाजपा की ओर से संचालित कराए जाते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसके लिए उन्हें प्रतिदिन नकद भुगतान किया जाता है। हालांकि, उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार विफल रही है। उनका दावा था कि 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, महिलाओं को आरक्षण के अनुरूप भागीदारी मिलेगी तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, विधायक राममूर्ति वर्मा, एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form